रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी को साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार से पूछताछ के बाद किया विधिवत गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में मुख्य अभियुक्त अभिषेक उर्फ अखिलेश उर्फ गांधी को साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार से पूछताछ के बाद किया विधिवत गिरफ्तार

दिनाँक – 23/11/23

Dehradun / uttarakhandprime 24X7 

रायगंज (पश्चिम बंगाल) के रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ की डकैती में भी शामिल था अभियुक्त अभिषेक

दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से पश्चिम बंगाल पुलिस ने की अपनी घटना की विस्तृत पूछताछ

राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई लूट की घटना की में बिहार में मौजूद पुलिस टीमों द्वारा दिनाँक 22/11/23 की रात को राजेपुर थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर से घटना में शामिल एक मुख्य अभियुक्त *अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी पुत्र स्वर्गीय वैद्यनाथ सिंह निवासी ग्राम बसंतपुर थाना बांझपट्टी जिला सीतामढ़ी बिहार, उम्र 24 वर्ष* को एक स्कॉर्पियो वाहन सहित पूछताछ के बाद विधिवत गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से देहरादून में की गई घटना की विस्तृत पूछताछ की गई ।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक द्वारा रायगंज पश्चिम बंगाल में दिनांक 13/4/23 को रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई 30 करोड़ रु0 कीमत की ज्वैलरी डकैती की घटना में भी अपनी अहम भूमिका होना बताया, जिसके आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस को अभियुक्त की गिरफ्तारी व रायगंज मैं हुई घटना की पूर्ण जानकारी व घटना मैं शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी दी गयी।

दून पुलिस द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा बिहार पहुँचकर दून पुलिस की हिरासत में अभियुक्त अभिषेक से रायगंज में डकैती की घटना के संबंध में पूछताछ की गईं।

*अभियुक्त अभिषेक को आज ट्रांजिट रिमांड हेतु बिहार में माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा*

दून पुलिस द्वारा उनकी घटना के अनावरण मैं महत्वपूर्ण सहयोग देने हेतु पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा सराहना व धन्यवाद किया गया*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *