बंद घर का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

बंद घर का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनाँक – 24/11/2023

Dehradun / uttarakhandprime 24X7 

कोतवाली ऋषिकेश में वादिनी सरिता देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी रूशा फॉर्म गुमानी वाला के द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत 19 नवंबर 2023 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर कमरे से एलईडी टीवी चोरी कर लेने के संबंध में दी गई। प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अभियोग पंजीकृत कर कर विवेचना प्रारंभ की गई|

बंद घर में हुई चोरी की घटना के दृष्टिगत घटना के अनावरण हेतु कोतवाली ऋषिकेश पर एक टीम का गठन किया गया| गठित टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए, उच्च स्तरीय पतारसी सुरागरसी, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन कर तथा मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना से संबंधित अभियुक्त के संबंध में जानकारी जुटाकर दिनांक 23 नवंबर 2023 को गुमानीवाला से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घर से चोरी किया गया एलइडी टीवी बरामद किया गया।

नाम पता अभियुक्त*

1-अमित पुत्र स्वर्गीय प्रदीप निवासी गली नंबर 25 गुमानी वाला, थाना ऋषिकेश, उम्र 22 वर्ष

*बरामदगी विवरण*

1-एक एलइडी टीवी CLT कंपनी

पुलिस टीम*

1-उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर

2-कांस्टेबल नंदकिशोर

3-कांस्टेबल विकास

4-कांस्टेबल कुलदीप

5-कांस्टेबल शीशपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *