Dehradunउत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य ने ली समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर स्वास्थ्य ने ली समीक्षा बैठक

Date/03/08/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक (एमडी) के साथ बैठक की। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति, प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएचएम के अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, स्वास्थ्य संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने, मानव संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक जनोन्मुखी बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मंत्री उनियाल ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने सभी योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button