Dehradunउत्तराखंड

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उत्तराखंड को देगा विकास और बनाएगा रोजगारपरकः अभिषेक त्यागी

राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल उत्तराखंड को देगा विकास और बनाएगा रोजगारपरकः अभिषेक त्यागी

Date/20/06/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी ने कहा कि उनका यह दल उत्तराखंड राज्य को न सिर्फ समस्याओं से निजात दिलाने के लिए जनता के मध्य जाकर कार्य करेगा, बल्कि राज्य को विकास और रोजगार परक बनाने की दिशा में भी तत्परता के साथ कार्य करेगा।

आज यहां उत्तरांचल प्रेस क्लब में श्री त्यागी आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में कई उतार चढ़ाव देखने को मिलते हैं और अगर हम बात करें वर्तमान सरकार की तो प्रदेश में भाजपा की दूसरी बार की सरकार है तथा भाजपा का दावा भी है कि हम तीसरी बार सरकार प्रदेश में बनाएंगे, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस है तो वहीं अब राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल ने भी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में दस्तक दे दी है और पार्टी संगठन ने सौरभ वत्स को उत्तराखंड की जिम्मदारी दी है प् इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन अभिषेक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने बिगुल बजा दिया ह। सौरभ वत्स उत्तराखंड में पार्टी को मजबूत करेंगे और 2027 चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी वही नई जिम्मेदारी मिलने पर सौरभ वत्स ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी और संघटन के लोगो का आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को नियुक्त करेगी और उत्तराखंड में अब तीसरे मोर्चे के रूप में राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल आ गया है। आयोजित इस पत्रकार वार्ता में अभिषेक त्यागी के अलावा दल के अन्य कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button