यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप प्रावधान के विरोध कांग्रेस का विधानसभा कूच, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की
यूसीसी में लिव इन रिलेशनशिप प्रावधान के विरोध कांग्रेस का विधानसभा कूच, पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की

दिनांक/20/02/2025
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
देहरादून। उत्तराखंड में लागू किए गए समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) में लिव इन रिलेशनशिप के प्रावधानों और स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों कांग्रेसियों ने गुरुवार 20 फरवरी को विधानसभा कूच करके जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में विधानसभा कूच किया।
गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून हिम पैलेस होटल के नजदीक एकत्रित हुए और पैदल मार्च निकालते हुए विधानसभा की ओर बढ़े। लेकिन पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने कांग्रेस जनों को रिस्पना पुल से पहले बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। जहां रंग कर्मियों की ओर से नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। नुक्कड़ नाटक के मंचन के बाद कांग्रेस जनों ने बैरिकेडिंग लांघने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने बल पूर्वक रोकने की कोशिश की।
इस दौरान पुलिस कर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, ज्योति रौतेला समेत कांग्रेस नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। माहरा ने समान नागरिक संहिता में लिव इन के प्रावधानों का कड़ा विरोध किया। उन्होंने इसमें भाग 3 को लेकर घोर आपत्ति जताई।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार माइनॉरिटी के लिए बहु विवाह की इजाजत नहीं देती। दूसरी तरफ भाजपा सरकार ने भाग तीन लागू करके पॉलीगेमी को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता के माध्यम से बाहरी लोगों को एक साल के रहवास पर उत्तराखंड राज्य का निवासी बनाने का षड्यंत्र है।
माहरा ने कहा कि सरकार का कहना है कि नागरिक संहिता लागू करने से पहले 2 लाख लोगों से बातचीत की गई है। उन्होंने सरकार से उन 2 लाख लोगों की सूची जारी किए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार दरअसल आंकड़े पेश नहीं कर रही है। उन्होंने इसे अनुच्छेद 44 का घोर उल्लंघन बताया। क्योंकि यूसीसी में कई गलत नियम बनाए गए हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी को जनमत संग्रह कराना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी लोगों के घर-घर जाकर फॉर्म देगी। उसके बाद राज्य भर से आए डाटा को राष्ट्रपति को भी भेजा जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, शूरवीर सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, ललित फर्स्वाण, राजपाल बिष्ट, जयेन्द्र रमोला, विरेन्द्र पोखरियाल, याकूब सिद्धिकी, गोदावरी थापली, पूरन रावत, विधायक रवि बहादुर, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, सुजाता पॉल, डॉ0 प्रतिमा सिंह, गिरिराज हिंदवान, गरिमा दसौनी, मानवेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, मोहित उनियाल, अमन गर्ग, राजेन्द्र चौधरी, राजीव चौधरी, मनीष राणा, दिनेश चौहान, भगत सिंह डसीला, मुकेश नेगी, राहुल छिमवाल, उत्तम असवाल, विनोद नेगी, विनोद डबराल, कुंवर सजवाण, राकेश राणा, मुशर्रफ हुसैन, राकेश नेगी, हिमांशु गाबा, दर्शन लाल, लालचन्द शर्मा, सोनिया आनन्द, संदीप चमोली, गिरीश पपनै, नवनीत सती, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह, महेन्द्र सिंह नेगी, हेमा पुरोहित, मनीष नागपाल, आशीष नौटियाल, मोहन काला, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, उर्मिला थापा, अनुराधा तिवारी, संजय कद्दू, धनीलाल शाह, नवतेज पाल सिंह, अभिनव थापर, नजमा खान, आशा शर्मा, उर्मिला थापा, निधि नेगी, पूनम भगत, जगदीश धीमान, विशाल मौर्य, डॉ0 प्रदीप जोशी, आनन्द बहुगुणा, सुलेमान अली, नवीन रमोला, विरेन्द्र पंवार, अर्जुन पासी, रॉबिन त्यागी, अनूप कपूर, सावित्री थापा, मंजू, अनुराग मित्तल, नरेन्द्र सौंठियाल, आशि रावत, विकास नेगी, मीना शर्मा, आशा रावत, मुन्नी देवी, सागर मनवाल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




