युवती की हत्या कर शव कट्टे मे भरकर नदी में फेंका – Uttarakhand Prime 24X7

युवती की हत्या कर शव कट्टे मे भरकर नदी में फेंका

हरिद्वार Uttarakhand Prime News

जनपद के बहादराबाद क्षेत्र में एक युवती की हत्याकर शव को कट्टे में बंदकर रौ नदी में फेंक दिया गयाहै। युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं। नदी में रेत लेने गए एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

फिलहाल शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर पतंजलि योगपीठ के पास पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी।

जिस पर बहादराबाद थानाध्यक्ष अनिल चैहान व शांतरशाह चैकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज मौके पर पहुंचे और कट्टा खुलवाया। युवती का हाथ-पांव बंधा शव निकला। युवती की उम्र लगभग 25 साल है। शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव कट्टे में भरकर यहां फेंका गया है।

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवती कौन है? हत्या किसने और क्यों की है? इन सभी कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। इसके लिए आसपास के क्षेत्र मे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *