Mussoorieउत्तराखंडदुखद

युवक खाई में गिरा, गंभीर रूप से घायल

युवक खाई में गिरा, गंभीर रूप से घायल

Date/07/05/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। एक व्यक्ति वुड स्टाक स्कूल से करीब पांच सौ मीटर आगे धनोल्टी मार्ग पर अनियत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस बल, फायर विभाग ने मौके पर पहुंच कर खाई में गिरे व्यक्ति का रेस्कयू कर निकाला व 108 के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले गये, जहां उसका उपचार किया गया।

पुलिस ने बताया कि मंध्यरात्रि को 12 बजे 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सड़क से खाई में गिर गया। सूचना पर पुलिस बल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा वहीं फायर विभाग भी सूचना मिलने पर मौके पर वुड स्टाक स्कूल से पांच सौ मीटर आगे धनोल्टी रोड पर पहुंचा। पुलिस व फायर सर्विस की टीम द्वारा 100 मीटर गहरी खाई में गिरे बुरी तरह घायल व्यक्ति को आवश्यक आपदा उपकरणों की मदद से निकाला गया तथा 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय मसूरी ले जाया गया। जहां पर व्यक्ति का उपचार किया गया। घायल व्यक्ति का नाम नरेश पुत्र हुकम सिंह निवासी सिविल रोड, रावत मेडिकल स्टोर, मसूरी उम्र 32 वर्ष है। घटना के संबंध में स्पष्ट हुआ कि लघुशंका करने के दौरान उक्त युवक खाई में गिर गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button