
Date/04/06/2026
Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7
देहरादून। चंद्रबनी नयागांव क्षेत्र में खाली पड़े मैदान पर जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ पिलर लगाने के लिए पहुंची। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भूमाफियाओं के लिए जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। स्थानीय महिलाओं और लोगों ने पुलिस का जबरदस्त विरोध किया। इस सेवला खुर्द में मैदान पर कब्जे को लेकर ग्रामवासियों की पुलिस से झड़प हो गई। विपक्षी पार्टी की ओर से पत्थर बाजी शुरू होते ही हालात बेकाबू हो गए। ऐसे में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को मौके खदेड़ा। उधर, नाराज प्रदर्शनकारी ने मकान पर चढ़कर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी से प्रदर्शनकारी को आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया गया।
मामला सेवला खुर्द के सार्वजनिक मैदान से जुड़ा है। गुरुवार को विपक्षी पार्टी भारी पुलिस फोर्स को साथ मे लेकर मैदान पर कब्जा लेने पहुंची। मोके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, विपक्षी पार्टी के लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थर बाजी कर दी। इससे मोके पर भगदड़ मच गई। पुलिस काईवाई से नाराज प्रदर्शनकारी ने मकान पर चढ़कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया। इससे हालात तनावपूर्ण बन गए। ग्रामीणों ने बताया कि मैदान की जमीन सेवला खुर्द ग्राम पंचायत की थी। जो बाद में नगर निगम में शामिल हो गई। आरोपितों ने दस्तावेजों में कूट रचना कर फर्जीवाड़ा किया है। इस फर्जीवाडे़ में सरकारी विभाग के अधिकारी भी इसमें शामिल है। ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी कीमत पर जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। वे हर स्तर पर इसका विरोध करेंगे।




