
Date/23/07/2026
Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। मसूरी फायर स्टेशन के फायर अधिकारी धीरज सिह तड़ियाल ने बताया कि फायर विभाग को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दोपहर सवा दो बजे के करीब जीरो प्वांईट पर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट तत्काल आपदा उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुँचकर देखा कि एक व्यक्ति मुख्य मार्ग से गहरी खाई में गिर गया है व घायल अवस्था में है।
फायर यूनिट ने रस्सी रोप की सहायता से घायल व्यक्ति का रेस्क्यू किया गया व 108 की सहायता से घायल व्यक्ति को उप जिला चिकित्साल लंढौर मसूरी उपचार के लिए पहुंचाया गया। बताया गया कि खाई में गिरा व्यक्ति कुंदन लाल पुत्र हरिशरण नौटियाल उम्र 45 साल निवासी बंसुल टिहरी गढवाल, हाल निवासी पूजा रेस्टोरेंट कैंपटी है। मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल, प्रदीप कुमार, रोहित रावत, नितिन सिंह, संदीप सैनी सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




