सोने के लुटेरे गैंग के मंसूबों को गुजरात के मेहसाणा में देहरादून पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ किया विफल – Uttarakhand Prime 24X7

सोने के लुटेरे गैंग के मंसूबों को गुजरात के मेहसाणा में देहरादून पुलिस ने गुजरात पुलिस के साथ किया विफल

दिनाँक – 07/01/2024

Dehradun, Uttarakhand prime 24×7 

रिलायंस ज्वैलरी लूट प्रकरण में फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु दून पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दबिशें देते हुए जानकारी एकत्रित की जा रही है। इसी बीच पुलिस टीम को जानकारी मिली कि शशांक गैंग के सदस्य गुजरात के मेहसाणा में डकैती की किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। उक्त इनपुट को गुजरात पुलिस के साथ साझा करते हुए दून पुलिस की टीम द्वारा पिछले 10 दिनों से गुजरात में डेरा डालते हुए अभियुक्तो के संबंध में जानकारी की जा रही थी। आज दिनांक 07/01/24 को देहरादून पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुजरात के मेहसाणा थाना क्षेत्र से शशांक गैंग के एक सदस्य विकास कुमार को ज्वेलर्स शोरूम की रैकी करते हुए अवैध अस्लहे के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि शशांक द्वारा मेहसाणा में ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गई थी, जिसके लिए अभियुक्त पिछले कुछ दिनों से मेहसाणा में रुककर उक्त शोरूम की रैकी कर रहा था।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-*

 

विकास कुमार पुत्र मनोज भगत निवासी यू- 24 रेजिडेंसी, सूरत गंगानगर समिति मूल निवासी मधुरापार गांव वार्ड नंबर 10 तहसील साहिबगंज, मुजफ्फरपुर, बिहार

 

*अभियुक्त विकास उपरोक्त का आपराधिक इतिहास—*

(1)मुकदमा अपराध संख्या-52/20 धारा -392

PS- रामकृष्णा नगर जिला -पटना बिहार

(2) मुकदमा अपराध संख्या -126/20 एनडीपीएस एक्ट थाना -लालागंज जिला -वैशाली बिहार

(3) मुकदमा अपराध संख्या-177/20 धारा -395 IPC PS-अगमकुआँ जिला -पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *