Rudraprayagउत्तराखंड

माँ हरियाली देवी (काँठा) मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर समिति की बैठक आयोजित

माँ हरियाली देवी (काँठा) मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर समिति की बैठक आयोजित

Date/29/06/2026

Rudraprayag/Uttarakhand prime 24×7 

रुद्रप्रयाग। माँ हरियाली देवी (काँठा) मंदिर जीर्णोद्धार समिति की चैथी ऐतिहासिक बैठक मुख्य पुजारी विनोद प्रसाद मैठाणी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर के जीर्णोद्धार एवं समग्र विकास की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंदिर के जीर्णोद्धार की प्राथमिक आवश्यकताओं को चिन्हित करते हुए सबसे पहले मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए सुगम मार्ग का निर्माण, बिजली (प्रकाश) की व्यवस्था, पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना तथा मंदिर परिसर के समग्र विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कार्य करने का निर्णय लिया।

समिति ने यह भी तय किया कि मंदिर जीर्णोद्धार के लिए शीघ्र ही विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाएगा। इसके उपरांत संबंधित विभागों, मंत्री भरत सिंह चैधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलकर आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करने तथा कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा।

निर्णय लिया गया कि जुलाई माह में मंदिर जीर्णोद्धार समिति के सभी सदस्य, मुख्य पुजारी, वास्तु विशेषज्ञ एवं पुजारीगण माँ हरियाली देवी (काँठा बाला सुंदरी) के पावन धाम में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के शुभारंभ को लेकर माँ का आशीर्वाद एवं अनुमति प्राप्त करेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि माँ हरियाली देवी के दिव्य आशीर्वाद से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा और यह प्राचीन आस्था का केंद्र भविष्य में और अधिक भव्य एवं दिव्य स्वरूप में श्रद्धालुओं के सामने स्थापित होगा। बैठक में मुख्य पुजारी विनोद प्रसाद मैठाणी, हनुमत बिष्ट, लीला बिष्ट, पुष्कर, नरेंद्र, दिलबर, जयदीप, बलभद्र प्रसाद सहित समिति के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button