उत्तराखंड

महाराज ने किया 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

हल्द्वानी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन,सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति, जलागम एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान 24 करोड़ 78 लाख 62 हजार की 20 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुये कहा कि इन योजनाओें के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वार्गींण विकास होगा।श्री महाराज ने 16 करोड 69 लाख 17 हजार की धनराशि की 10 योजनाओं का लोकार्पण एवं 7 करोड, 90 लाख, 12 हजार की धनराशि की 6 योजनाओं का किया शिलान्यास किया। इसके अन्तर्गत 2 करोड 37 लाख 81 हजार की लागत से रामगढ के अन्तर्गत खुटानी-भवाली-धानाचुली-ओखलकांडा-खनस्यू-पतलोट मोटर मार्ग से मल्ला सूपी रूसानी दीगड कपूवा लोधिया तक मोटर मार्ग का लोकार्पण, 2 करोड 83 लाख 93 हजार की लागत से छीडाखान से हाईस्कूल तल्ली पोखरी तक मार्ग निर्माण, 7 करोड 50 लाख की लागत से पर्यटन आवास गृह सूखाताल, तल्लीताल, नौकुचियाताल एवं मुक्तेश्वर का उच्चीकरण, 81 लाख 88 हजार की लागत से पर्यटन आवास गृह काठगोदाम का नवीनीकरण, 1 करोड 65 लाख 75 हजार की लागत से विकास खण्ड बेतालघाट के ग्राम तोराड में लिफ्ट सिचाई योजना, 12 लाख की लागत से ब्लाक रामनगर में हिम्मतपुर पंचायत भवन का निर्माण,12 लाख की लागत से रामनगर में गांधीनगर पंचायत भवन का निर्माण, 20 लाख की लागत से हल्द्वानी के पंचायत भवन का निर्माण, लघु सिचाई विभाग की 50 लाख 75 हजार की लागत से 6 सोलर लिफ्ट तथा 74 लाख 38 हजार की लागत से 23 रिचार्ज साफ्टों के निर्माण की योजनाओं का लोकार्पण के अलावा 7 करोड, 90 लाख, 12 हजार की धनराशि से 6 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। जिसमें 68 लाख 2 हजार की धनराशि से हॉलीडे कैम्प ढिकुली का उच्चीकरण, 62 लाख 42 हजार की लागत से भटेलिया में पेट्रोल पम्प का निर्माण, 55 लाख 12 हजार की लागत से गरमपानी में पेट्रोल पम्प निर्माण, 1 करोड 77 लाख 99 हजार की लागत से रीखाकोट के तोक स्याली गौलानदी में 45 मी स्पान पैदल झूला पुल निर्माण, थपलिया मेहरागांव क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा 2 करोड 63 लाख 7 हजार की लागत से रामनगर कोसी बैराज के अपस्ट्रीम में दांए पार्श्व की कोसी नदी के बाढ सुरक्षात्मक कार्य का शिलान्यास करने के अलावा 1 करोड़ 63 लाख 50 हजार की लागत की 4 सड़क योजनाओं के सुधारी करण के कार्यों का भी शिलान्यास किया किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button