मणिपुर प्रकरण को लेकर छात्रों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला – Uttarakhand Prime 24X7

मणिपुर प्रकरण को लेकर छात्रों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर के मुख्य गेट परे छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया साथ ही मणिपुर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की।

गुस्साएं छात्रों ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनका उत्पीडन किया गया। यही नहीं महिलाओं के साथ किए गए सामूहिक बलात्कार शर्मनाक विषय है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में तत्काल सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। साथ ही पीडि़त महिलाओं के आरोपों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से पूर्व से ही मामले में संज्ञान नहीं लिया गया। यह देश के लिए दुर्भाग्य है। प्रदर्शन करने वालों में मोहित बिष्ट, राहुल पडियार, अक्षत कौशिक, नीरज बिष्ट, हिमांशु पाठक, सौरभ पांगती, हिमांशु गंगवार, मो. शहवाज, राकेश सनवाल, संजय कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *