मंत्री रेखा आर्या के आश्वासन पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना – Uttarakhand Prime 24X7

मंत्री रेखा आर्या के आश्वासन पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने खत्म किया धरना

Date/06/04/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। सचिवालय स्थित एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक में पीआरडी स्वयंसेवकों के प्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के बीच विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई। युवा कल्याण एवं पीआरडी मंत्री रेखा आर्या से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त करने पर सहमति जताई। बैठक में स्वयंसेवकों ने प्रमुख रूप से वर्षभर (365 दिन) रोजगार सुनिश्चित करने तथा होमगार्ड के समान मानदेय और महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने की मांग रखी।

मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों मांगों के संबंध में शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि इन पर उचित निर्णय लिया जा सके। आश्वासन के बाद पीआरडी स्वयंसेवक प्रतिनिधियों ने धरना समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की। बैठक में खिलाड़ियों को विभाग में आउट ऑफ टर्न नौकरी दिए जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि खिलाड़ियों को विभाग में आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

इसके अलावा प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इसी वर्ष से कक्षाएं शुरू करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया तेज करने, 142 पदों के सृजन तथा भूमि संबंधी लंबित मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल, राजेश ममगाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *