Tehriउत्तराखंड

भिगुन गांव में हुए भूस्खलन से कई मकान आए खतरे की जद में

भिगुन गांव में हुए भूस्खलन से कई मकान आए खतरे की जद में

Date/06/09/2026

Tehri/Uttarakhand prime 24×7 

टिहरी। भिलंगना विकासखंड के भिगुन गांव में लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। जिससे गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है, जबकि कई मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। भूस्खलन के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।

भिलंगना विकासखंड की ग्राम सभा भिगुन में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन होने लगा है। गांव को जोड़ने वाला मोटर मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इससे ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक पहाड़ी से लगातार मलबा और भारी बोल्डर गिर रहे हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लगातार बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीणों में भय और अनिश्चितता का माहौल है।

भूस्खलन के चलते गांव के कई मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रभावित परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रीय पटवारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि निरीक्षण के बाद भी अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस सुरक्षात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित क्षेत्र का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षात्मक उपाय करने, बंद मोटर मार्ग को जल्द सुचारु कराने और खतरे की जद में आए परिवारों को सुरक्षित स्थान पर विस्थापित करने की मांग उठाई है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि घनसाली से सूचना प्राप्त हुई है कि लगातार बारिश के चलते लैंडस्लाइडिंग स्थिति बन रही है। जिसको लेकर एसडीएम द्वारा भू वैज्ञानिक द्वारा सर्वे करने की संस्तुति की गई है, जल्द ही टीम जाकर भू- सर्वेक्षण करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button