भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित – Uttarakhand Prime 24X7

भारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित

दिनांक/07/07/2024

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7

देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को आने वाले कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर मौसम सही रहा तो सोमवार से यात्रा शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 व 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई है।

आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसको लेकर प्रशासन ने कहा है कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे 7-8 जुलाई को सुरक्षित स्‍थान पर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *