Mussoorieउत्तराखंड

भाजपा मसूरी मंडल के रक्तदान शिविर में जुटा 100 यूनिट रक्त

Date/01/10/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन एंड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रैली निकालकर बुजुर्गों के सम्मान का संदेश दिया गया। इसके बाद लाइब्रेरी स्थित गुरुद्वारा सभागार में गोष्ठी आयोजित कर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

मालरोड स्थित पदमिनी निवास से गांधी चैक तक निकाली गई रैली में सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने ‘युवाओं की शान, बुजुर्गों का सम्मान’ और ‘कहते हैं सब वेद-पुराण, करो बुजुर्गों का सम्मान’ जैसे नारों के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का संदेश दिया।

एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र साहनी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस घोषित किया है। इसका उद्देश्य समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों ने अपने जीवन में संघर्ष कर परिवार और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुभवों का लाभ लेने के साथ ही उनसे संवाद कर युवा पीढ़ी उनके जीवन से प्रेरणा ले सकती है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार के अधिकांश सदस्य मोबाइल फोन में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण बुजुर्गों को अकेलेपन का सामना करना पड़ रहा है। समाज को चाहिए कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताए, उनसे संवाद करे और उन्हें सम्मान व अपनापन दे, ताकि वे स्वयं को सुरक्षित और परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस कर सकें।

नरेंद्र साहनी ने कहा कि बच्चों को पर्याप्त समय देने और उन्हें संस्कार देने की भी आवश्यकता है, ताकि वे अपने बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके अनुभवों से सीख सकें। इस अवसर पर गांधी चैक गुरुद्वारा सभागार में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा बच्चों से बुजुर्गों का सम्मान करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर रमेश गोयल सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक और स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button