Mussoorieउत्तराखंड

भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश की

भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र से दावेदारी पेश की

Date/19/05/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व अध्यक्ष उत्तराखंड आंदोलनकारी परिषद रविंद्र जुगरान ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों का सिलसिला शुरू हो चुका है, ऐस में उन्होंने राजनैतिक जीवन में 36 वर्ष लगाये व आम जनता की समस्याओं, अपने समर्थकों की मांग राय व दबाव पर मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का दावा प्रस्तुत कर रहा हूं उन्होंने कहाकि मसूरी केवल उत्तराखंड, भारत ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान है। इसका बड़ा महत्व रहा है।

उन्होेंने कहा कि ब्रिटिश काल से पहले की बात हो या बाद की मसूरी का स्थान अलग है यहां पर 15 से 20 देशों के राजदूतावास थे व 1960 तक यह जारी रहा। मसूरी का कनेक्शन अंतर्राष्ट्रीय रहा। इसका इतिहास बहुत गरिमापूर्ण रहा है। यहां के कब्रिस्तानों में दो सौ साल के बडे नाम, इतिहासकार, शिक्षाविद, राजनीतिक व्यक्ति, व कई बड़ी हस्तियां दफन है। मसूरी की गरिमा को वापस लाने की कवायद होना चाहिए। लेकिन न ही जनप्रतिनिधि गंभीर नहे न राज्य सरकार व न ही किसी अन्य ने प्रयास नहीं किया। इस प्रदेश के जन सरोकार, समस्यायें पहले हैं। मै हमेशा राजनीति में सुचिता, पारदर्शिता, नैतिकता व जन सरोकारों का पक्षधर रहा हूं, अगर मुझे चुनने की बाारी आयी तो निश्चित रूप में ईमानदारी, सुचिता, पारदर्शिता, जबावदेही को अच्छे आचरण को प्राथमिकता दूंगा। अगर कोई अन्य दल का भी कोई अच्छा प्रत्याशी होगा तो हमेशा जनता मूल्याकंन के साथ उसका मूल्याकंन करे व जनसरोकारों की राजनीति में भेजे, चाहे पंचायत हो, निकाय हो या विधानसभा हो वहां भेजें, मौके पर दीप जोशी, अनिल पेटवाल, रवींद्र गुसांई, नरेंद्र पडियार, गंभीर पंवार, अनिल गोदियाल, सुनील रतूडी, विजय रमोला, अमित कैंतुरा, आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button