भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव – Uttarakhand Prime 24X7

भागीरथी नदी किनारे मिला अज्ञात महिला का शव

दिनांक/30/6/24

Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7

उत्तरकाशी। रविवार सुबह नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत मनेरा में भागीरथी नदी किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों को भागीरथी नदी के दाएं किनारे पर एक शव देखा, जिससे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गयी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव बुजुर्ग महिला का है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक लग रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। किन्तु अब तक उसकी पहचान नही हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *