भगवानपुर अधिकार अपराध समाधान संगठन ने निजी हॉस्पिटल को लेकर उप जिलाधिकारी दिया ज्ञापन – Uttarakhand Prime 24X7

भगवानपुर अधिकार अपराध समाधान संगठन ने निजी हॉस्पिटल को लेकर उप जिलाधिकारी दिया ज्ञापन

Date/30/01/24

 Bhagwanpur/Uttarakhandprime24x7

रिपोर्ट डॉ मौ मुकर्रम मलिक भगवानपुर

दिनांक 30/01/24 भगवानपुर अधिकार अपराध समाधान संगठन अध्यक्ष अमरीश त्यागी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी भगवानपुर को ज्ञापन देकर बताया कि निजी अस्पताल उपचार के दौरान मरने वाले लोगा के परिजनो से फीस के नाम मोटी रकम निजी अस्पतालो के द्वारा ऐठी जाती है जिससे मृतक के परिवार वाले सही प्रकार से अन्तिम संस्कार भी नही कर पाते है बहुत अधिक कठिनाईयो का सामना करना पडता है ओर निजी अस्पतालो के द्वारा मृत को तभी ही परिजनो को सुपुर्द किया जाता है जब मृतक के परिजन निजी अस्पतालो का बिल अदा कर देते है जिसके चलते सभी निजी अस्पतालो में बहुत लूट पाट हो रही है जिस पर कानून लागू किया जाये की इलाज के दौरान मृतक के परिजनो से बिल माफ किया जाये।

संगठन के उपाध्यक्ष मशकूर राणा ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र में इस तरह के डग्गामार हॉस्पिटल चलाए जा रहे हैं जिनका ना तो कोई रजिस्ट्रेशन है ना ही प्रशासन की नजर में है। मानकों को ताक पर रखकर जो जनता के जीवन से खिलवाड़ करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। हॉस्पिटल व क्लीनिक की आड़ में नशे के इंजेक्सन, कैप्सूल, टैबलेट नसीली दवाइयों का भी कारोबार किया जा रहा जिससे युवा पीढ़ी नशे की लत का शिकार हो रही है संबंधित अधिकारी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे है।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अगर इस तरह की कोई घटना हो रही है वह बहुत ही निंदनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *