बुजुर्ग ने किया सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज – Uttarakhand Prime 24X7

बुजुर्ग ने किया सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज

Date/01/06/2025

Haridwar/Uttarakhabdprime24x7

जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग द्वारा सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की ये हरकत किसी शख्स ने देख ली और बच्ची के परिजनों को इसकी जानकारी दी। हालांकि परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घटनाक्रम के अनुसार मंगलौर कस्बे के मोहल्ला निवासी 60 वर्षीय शख्स ने एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ उस समय दुष्कर्म करने का प्रयास किया, जब बच्ची खेलते समय उसके घर पहुंच गई। इसी का फायदा उठाते हुए बुजुर्ग ने उसको पकड़ कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने उसे देख लिया और इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही तत्काल परिजन मौके पर पहुंच गए। हालांकि परिजनों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं बच्ची ने परिजनों को आप बीती बताई। जिसके बाद बच्ची के परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मेहबूब उर्फ नानू निवासी मंगलौर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *