तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत – Uttarakhand Prime 24X7

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

Date/01/06/2025

Haridawar/Uttarakhandprime24x7

हरिद्वार। रविवार दोपहर लक्सर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर के थाना पथरी के धनपुरा चैक पर एक तेज रफ्तार खाली डंपर और बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय नौशाद पुत्र नवाब अली निवासी सुल्तानपुर थाना लक्सर की मौके पर ही मौत हो गई। नौशाद बाइक से सुल्तानपुर से हरिद्वार के लिए निकला था. लेकिन सड़क पर उसका सफर मौत में बदल गया।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नौशाद को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने चालक समेत डंपर और बाइक को कब्जे में लिया। थाना पथरी अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि धनपुरा चैक पर एक डंपर और बाइक के बीच टक्कर में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और दोनों वाहन पुलिस की कस्टडी में हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *