बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 27 यात्री घायल, बस चालक फरार – Uttarakhand Prime 24X7

बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी, 27 यात्री घायल, बस चालक फरार

दिनांक/23/05/2025

Uttarkhashi/Uttarakhandprime 24×7 

उत्तरकाशी। बस के सडक पर पलटने से 27 यात्री घायल हो गये। जिसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सभी को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार प्रातः करीब पौने दस बजे एक बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, बस में मध्यप्रदेश के 41 यात्री सवार थे, 27 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं, थाना धरासू पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 व पुलिस हाइवे पैट्रोल के माध्यम से पीएचसी डुण्डा पहुंचाया गया, बस चालक व परिचालक मौके से फरार हैं। तीर्थ यात्री यमुनोत्री से दर्शन कर बस से गंगोत्री की ओर जा रहे थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *