बधाणगढ़ी में संपन्न हुआ नंदा अष्टमी मेला, भक्तों ने मांगी मनौतियां – Uttarakhand Prime 24X7

बधाणगढ़ी में संपन्न हुआ नंदा अष्टमी मेला, भक्तों ने मांगी मनौतियां

Date/26/03/2026

Tharali/ Uttarakhand prime 24×7 

थराली। गढ़वाल की 52 गढ़ियों में सुमार एवं महत्वपूर्ण गढ़ी सिद्धपीठ बधाणगढ़ी में चैत्र नवरात्र यात्रा के तहत नंदा अष्टमी के पर्व पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन सम्पन्न हो गया हैं। इस मौके पर गढ़वाल एवं कुमाऊं मंड़लों के अलावा अन्य क्षेत्रों से भारी संख्या में नंदा भक्तों ने देवी की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी। जबकि जिन श्रद्धालुओं ने नंदा ने मनौतियां पूर्ण की उन्होंने यहां पर विशेष पूजा कर देवी का आभार व्यक्त किया।

गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों के मध्य ग्वालदम व तलवाड़ी से करीब 4-4 किमी की दूरी पर ग्वालदम-सिमली राष्ट्रीय राजमार्ग पर समुद्र सतह से करीब 2270 मीटर की ऊंचाई पर 4 किलोमीटर ऊंची एक चोटी पर स्थित सिद्धपीठ बधाणगढ़ी जहां पर दक्षिणेश्वरी काली-भगवती के अलावा भैरव,गोलू ,लाटू सहित कई अन्य देवी देवताओं के साथ ही मुख्य मंदिर की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित शिवालय में यूं तों पूरे वर्ष ही भक्तों का पूजा, अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है, परंतु चौत्र नवरात्र में यहां पर भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है, यह स्थान दोनों ही मंडलों के देवी भक्तों के बीच सदियों से श्रद्धालुओं के बीच विशेष श्रद्वा का केंद्र बना हुआ हैं। सड़क से 4 किमी की दूरी पर एवं खड़ी चढ़ाई को पार करने के बाद ही यहां पहुंचा जा सकता हैं। बावजूद इसके इस स्थान के प्रति जों श्रद्धा श्रद्धालुओं के बीच विद्यमान हैं वह देवी के प्रति लोगों की श्रद्धा को ही प्रदर्शित करने के लिए काफी हैं।

चैत्र नवरात्र के मौके पर अष्टमी के पर्व पर बधागढ़ी में लगने वाले मेले में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही एक मेला आयोजित हुआ जिसमें दोनों ही मंडलों के सैंकड़ों नंदा भक्तों ने शिरकत करते हुए नंदा भगवती के साथ ही अन्य देवी, देवताओं की पूजा अर्चना करते हुए मनौतियां मांगी और जिन देवी भक्तों की देवी की कृपा से मनौतियां पूर्ण हुई उन्होंने इस अवसर पर विशेष अनुष्ठान कर देवी की की का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बुधवार को यहां पर देवी के पशुवाह भी अवतारित हुए उन्होंने नाचते हुए अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

मेले को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए बधागढ़ी जैसे निर्जन स्थान पर बधागढ़ी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बुटोला महामंत्री विजेंद्र सिंह बुटोला, संरक्षक त्रिलोक सिंह बुटोला,सुजान सिंह बुटोला, सचिव राजेंद्र सिंह बुटोला कोषाध्यक्ष कुशाल सिंह बुटोला, प्रकाश संतोष बुटोला विनोद बुटोला,नरेंद्र बुटोला आदि के नेतृत्व में एक टीम जुटी रही, जबकि सभी देवी भक्तों की पूजा मंदिर के गौड़ ब्राह्मण पुजारियों ने सम्पन्न करवाईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *