बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित – Uttarakhand Prime 24X7

बच्चों की बेरहमी से पिटाई करने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

हरिद्वार, विद्यालय में बच्चों से मारपीट करने के मामले में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक पर यह कार्यवाही अभिभावकों की शिकायत पर बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग की जांच के बाद की गयी है।
बता दें कि रुड़की ब्लॉक के सोलापुर गाडा स्थित राजकीय प्राथमिक विघालय में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद मोहसिन के खिलाफ विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने करीब 3 महीने पहले बाल संरक्षण आयोग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गयी थी। शिकायत में कहा गया था कि प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों को पीटा जाता है। जांच में मामला सही पाये जाने के बाद विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *