पुष्कर धामी के इशारे पर ट्रैफिक पुलिस चला रही वसूली अभियानः आप – Uttarakhand Prime 24X7

पुष्कर धामी के इशारे पर ट्रैफिक पुलिस चला रही वसूली अभियानः आप

देहरादून, uttrakhandprime24x7। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने धर्मपुर स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में ट्रैफिक पुलिस द्वारा आम जनमानस के लिए नए गति सीमा मानक जिसमें शहर में कार की गति सीमा अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटा है और यदि इससे अधिक गति होती है तो आपको ई-चालान द्वारा आपके मोबाइल पर एक मैसेज द्वारा चालान भेज दिया जाता है, का विरोध करते हुए प्रेस वार्ता की। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा जो वाहनों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं जिसमें शहर में कार की अधिकतम गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटा है और यदि आपका वाहन 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से जरा सी भी तेजी पर चला तो आपको ई चालान भेज दिया जाता है जिसमें आपके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से चालान आता है जो वह ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा देहरादून घंटाघर से लेकर राजपुर तक कार के लिए 30 किलोमीटर प्रति घंटे की मानव ठीक नहीं है और यदि आप शहंशाई राजपुर से घंटाघर की तरफ आते है तो ऐसे में 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार को मेंटेन करना मुमकिन नहीं है क्योंकि वहां पर बहुत लंबी ढलान क्षेत्र है और जैसे ही आप 30 किलोमीटर की रफ्तार से आगे बढ़ते हैं आपको ई चालान द्वारा आपके मोबाइल पर मैसेज चला जाता है जो की सिर्फ वसूली के रूप में दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा इससे आम जनता में रोष है साथ ही यदि ट्रैफिक पुलिस को यह नियम लागू करना था तो इसके लिए पहले प्रचार-प्रसार आवश्यक था और सड़कों के दोनों और गति सीमा के साइन बोर्ड भी लगने चाहिए थे, जो कि नहीं है।

उन्होंने कहा कि देहरादून के पूरे शहर में अतिक्रमण का कार्य, सड़क चैड़ीकरण का कार्य चल रहा है ऐसी स्थिति में इस प्रकार के नियम लागू करना कहां तक उचित है उन्होंने आगे कहा कि पुलिस की अपनी गाड़ियां एवं सचिवालय की गाड़ियां 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है सड़क पर एक साधारण व्यक्ति एवं सरकारी वाहनों के लिए मानक अलग-अलग नहीं होने चाहिए उन्होंने कहा पुलिस और सरकारी वाहनों में स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने का जो काम किया जा रहा है वह भी ठीक नहीं है उन्होंने कहा की पुलिस की गाड़ियां सुबह आपको सभी स्कूल के पास बच्चों को छोड़ती हुई दिखाई देंगी और उनकी गति सीमा नियमों का उल्लंघन करती हुई एवं हूटर बजाती हुई दिखाई देंगी यह कहां की परंपरा है। उन्होंने कहा एक और तो सरकारी गाड़ी तेज गति से और हूटर बजाती है और वही यदि कोई आम जनमानस की गाड़ी 30 किलोमीटर से जरा भी तेज चलती है तो उसको ई चालान भेज दिया जाता है उन्होंने कहा उनके पास कई लोगों के फोन आए जो इस चालान का विरोध कर रहे हैं इसलिए आज जनमानस की आवाज को उनके द्वारा उठाया गया। उन्होंने कहा कि यदि धामी सरकार एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा जल्द ही उक्त नियमों में बदलाव नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी इसका कड़ा विरोध करते हुए सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी एवं इसमें आम जनमानस का साथ भी आम आदमी पार्टी के साथ रहेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता विपिन खन्ना एवं पार्टी के नेता अशोक सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *