Mussoorieउत्तराखंड

पहली बार बच्चों को जन्म देनी वाली माताओं को किया सम्मानित

पहली बार बच्चों को जन्म देनी वाली माताओं को किया सम्मानित

Date/13/09/2026

Mussoorie/ Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। लॉज डलहौजी नंबर 10 ने महिला सशक्तिकरण के तहत मां-ममता का महासम्मान कार्यक्रम के तहत मसूरी की सौ उन महिलाओं व बच्चों को सम्मानित किया जिन्होंने पहली बार बच्चों को जन्म दिया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रीजनल गै्रंड मास्टर उत्तर भारत राइट बरसिपल ब्रदर पुनीत सोहल ने मसूरी लॉज डलहौजी के इस कार्यक्रम की सराहना की व सदस्यों को बधाई दी।

मैसानिक लॉज बस स्टैण्ड के निकट फ्री मेसन लॉज डलहौजी नबंर 10 के सभागार में आयोजित मां – ममता महासम्मान कार्यक्रम में मसूरी व आस पास के क्षेत्र की उन माताओं को शॉल, स्वेटर, टोपी आदि देकर सम्मानित किया गया वहीं उनके पहले बच्चे को जिनकी उम्र एक साल की है उनको भी गर्म बेबी शूट, गर्म बेबी बैग, दो जोड़ी जुराब देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए लॉज डलहौजी नंबर 10 मसूरी के अध्यक्ष शैलेद्र कर्णवाल ने मुख्य अतिथि, अतिथियों व कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही माताओं बच्चों व लॉज के सदस्यों का स्वागत किया व कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी यह कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि लॉज डलहौजी उत्तर भारत के अध्यक्ष पुनीत सोहल ने कहा कि संसथा लंबे समय से मसूरी में समाज सेवा का कार्य कर रही है। सबसे बड़ी खुशी इस बात है कि संस्था माताओं, बहनों व लडकियों के लिए हर वर्ष समाज सेवा का कार्य कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होने आहवान किया कि लड़का व लड़की में भेद न करे सभी का समान रूप से पालें। इस मौके पर उन्होंने संस्था को पचास हजार की राशि आगामी समय में सेवा कार्यो के लिए संस्था को देने की घोषणा की। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद साहनी ने विस्तार से संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। व कहा कि ऐसे सेवाकार्य करने की प्रेरणा इटली से मसूरी आयी विदेशी महिला मरियम ने दी व तब से संस्था लगातार महिलाओं का किसी न किसी रूप में सम्मान कर रही है। इस मौके पर विपुल मित्तल, अर्जुन कैंतुरा, रणवीर सिंह, मनमोहन कर्णवाल, रश्मि कर्णवाल, टीएस मनचंदा, संजय जैन, सहित बड़ी संख्या मंे अतिथि व संस्था के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button