पतंजलि में इलाज करने पहंुचे मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या – Uttarakhand Prime 24X7

पतंजलि में इलाज करने पहंुचे मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

 

हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने पहुंचे एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मरीज एटा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। सुबह हुई इस घटना से पतंजलि योगपीठ में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी जुटाई। पता चला कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी राजीव कुमार उम्र 42 वर्ष का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। जिसकी पत्नी नीरज को लेकर इलाज कराने पतंजलि आई थी। आज सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मरीज के कई साल से दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। स्वजन अक्सर उसे इलाज कराने पतंजलि योगपीठ लेकर आते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *