
देहरादून उत्तराखंड, 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2023 तक उज्जैन में होने वाली महाकाल ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड ताइक्वांडो की टीम रवाना हुई थी, जिस्मे दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून के 4 खिलाड़ी उत्तराखंड से भाग लिया । चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन ,ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेत्रत्व
में किया । नेशनल चैंपियनशिप में देशभर से 600 खिलाडियो ने भाग लिया ।
उत्तराखंड टीम ने कुल 8 पदक जिते, जिस्मे पदक 6 स्वर्ण 1 रजत और 1 कांस्य जिता । नमन सैनी ने फाइट स्टाइल में पहला गोल्ड और पूमसे कैटेगरी में दूसरा गोल्ड मेडल जीता। इशिका घिल्डियाल गोल्ड मेडल, कृष्णा, शौर्य, दीपांक, दिल्ली पब्लिक स्कूल देहरादून से गोल्ड मेडल पूमसे कैडेट वर्ग में जिता । आदित्य ने रजत पदक और आदर्श ने कांस्य पदक जीता। उत्तराखंड से टीम के कोच की भूमिका सोनिया सैनी और नमन सैनी ने निभाई ,और इस नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड से नेशनल जज की भूमिका मेघा ने निभाई । संस्था के अध्यक्ष श्री अमित मल्होत्रा ने खिलाडियो को बधाई दी और मुख्य कोच श्री संदीप सैनी जी ने बताया खिलाड़ियों ने उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया और साथ ही खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।




