नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास सपत्नी पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, बालिकाओं के साथ किया भोजन – Uttarakhand Prime 24X7

नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास सपत्नी पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, बालिकाओं के साथ किया भोजन

देहरादून ,uttrakhandprime24x7। नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास बनियावाला में अनाथ, एकल अभिभावक, भीख मांगने वाले, कूड़ा बिनने वाले ,बेसहारा बालिकाओं के छात्रावास में सपत्नी पहुंचे पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, बालिकाओं के साथ भोजन कर उन्हें वितरित की किताबें

आज दिनांक 19/08/23 को श्री दलीप सिंह कुँवर, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती विनीता कुँवर के साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास बनियावाला देहरादून का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा उपरोक्त छात्रावास में निवासरत बच्चो के साथ समय व्यतीत कर उन्हें प्रेरित किया। महोदय के समक्ष बच्चो के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया गया, इस दौरान महोदय द्वारा बच्चों को झुला झुलाकर उनका मनोरंजन किया। इस दौरान महोदय द्वारा बच्चो के साथ भोजन कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा बच्चों को किताबें वितरित करते हुए अपनी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित कर भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक बनने तथा देश के विकास में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही भविष्य में भी बच्चो की शिक्षा में हर सम्भव सहायता करने का आश्रम संचालकों को आश्वासन दिया।

इस दौरान महोदय द्वारा बच्चों को चित्रकारी हेतु लगभग 150 पेंटिंग बुक, पेंसिल ,कलर आदि दिए गए। डीआईजी/एसएसपी महोदय को अपने बीच पाकर तथा उनके द्वारा दिये गए अपनत्व से बच्चों के चेहरों पर अलग ही ख़ुशी नज़र आयी तथा उनके द्वारा डीआईजी/एसएसपी महोदय को थैंक यू बोला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *