नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद चमोली में बवाल – Uttarakhand Prime 24X7

नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद चमोली में बवाल

दिनांक/01/09/2024

Chamoli/Uttarakhandprime 24×7

चमोली। नंदानगर घाट में एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी के बाद हंगामा हो गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने एक विशेष समुदाय के व्यक्ति के दुकान पर तोड़फोड़ कर दी। हंगामा बढ़ता देख इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने बीती 31 अगस्त को नंदप्रयाग थाने में एक तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ 21 अगस्त को नंदानगर में सैलून की दुकान पर काम करने वाले विशेष समुदाय के युवक ने छेड़खानी की। उस दौरान वो (पिता) घर पर नहीं था। घटना के बाद से पीड़िता गुमसुम रहने लगी थी।

कुछ दिनों बाद पिता घर आया तो बेटी ने पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने तहरीर दी जिसके तहत युवक के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को लगी तो रविवार को को घटना के विरोध में नंदानगर में जुलूस निकाला। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जिस दुकान पर युवक काम करता था, वहां तोड़फोड़ कर दी। हंगामा बढ़ता देख इलाके में भारी फोर्स तैनात की गई है। खुद एसपी चमोली सर्वेश पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। आक्रोशित लोगों का कहना है कि पहाड़ों में लगातार ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। लोगों को अपने बच्चों की चिंता भी सताने लगी है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में भी अब बेटियां सुरक्षित नहीं है। लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। घटना के बाद से युवक फरार बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *