रुद्रपुर। पिछले माह नाबालिग लडकी की हत्या कर उसे कब्रिस्तान में दफना देने के मामले में पुलभट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके नाबालिग भाई को अपने संरक्षण में ले लिया है । जबकि उसके पिता को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। मामले का खुलासा करते हुए पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि गुîडडू पुत्र मेहमूद शाह निवासी वार्ड 19 सिरौलीकला किच्छा ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसने अपनी भांजी सोनी आयु 14 वर्ष को उसके पिता जाकिर अली व उसके नाबालिग भाई निवासी सिरौलीकला ने 22 मई को हत्या करने के बाद शव को रात्रि में ही कब्रिस्तान में दफना देने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि एसडीएम किच्छा के आदेशानुसार मृतका का शव वार्ड 20 के कब्रिस्तान से निकालकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी नैनीताल में कराया गया। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण गर्दन दबने के कारण की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया । टीम मृतका सोनी के पिता जाकिर अली को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जबकि नाबालिग भाई तब से लगातार फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदल रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने उसके ताऊ इमाम शाह निवासी रिच्छा डंडिया के घर से अपने संरक्षण में ले लिया । उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जारहा है।
Related Articles
Check Also
Close
-
लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तारNovember 4, 2024




