नाबालिक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार – Uttarakhand Prime 24X7

नाबालिक युवती को डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक – 16/12/23

कोतवाली नगर

Dehradun, Uttrakhandprime24x7

दिनांक 16/12/23 को वादी राकेश (काल्पनिक) निo गांधी ग्राम कोतवाली नगर के द्वारा थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी की फैजल नाम के एक युवक द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को जबरन डरा धमकाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा उसकी आपत्तिजनक फोटो को वायरल करने की धमकी देते हुए उससे पैसों की मांग की तथा मना करने पर उसके साथ गाली- गलौज करते हुए उसे तथा परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दी गई। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर पर मुक़दमा अपराध संख्या 582/23 धारा 376/384/504/506 ipc व धारा 5/6 पोकसो act में बनाम फैज़ल पंजीकृत किया गया।

 

घटना की गंभीरता की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में थाना कोतवाली नगर में तत्काल एक पुलिस टीम गठित कर दिनांक 12/12/23 को अभियुक्त फैज़ल को गिरफ़्तार किया गया, जिसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

 

*नाम पता अभियुक्त :-*

 

फैज़ल पुत्र राशिद निO देवऋषि कॉलोनी, थाना कोतवाली पटेलनगर, देहरादून मूल नि0 किरत पुर, थाना किरतपुर, ज़िला बिजनोर, उत्तरप्रदेश उम्र 23 वर्ष।

 

*पुलिस टीम :-*

 

1- उ0नि0 नीरज कुमार, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चौक

2- म0उ0नि0 हिमानी चौधरी कोतवाली नगर

3- काo विपिन पंत

4- काo अमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *