Rudraprayagउत्तराखंडदुखद

नदी में फंसे दो जेसीबी चालकों को सुरक्षित निकाला

जेसीबी ऑपरेटर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में फंसे

रुद्रप्रयाग, uttrakhandprime24x7। जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि 14 अगस्त को समय रात्रि 2ः50 बजे सूचना मिली कि भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो जेसीबी ऑपरेटर अलकनंदा नदी के किनारे कार्य कर रहे जेसीबी ऑपरेटर नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी में फंस गए उन्होने अवगत कराया कि सुबह 5ः00 बजे रेस्क्यू टीम द्वारा जिसमें एसडीआरएफ, फायर सर्बिस, पुलिस, डीडीआरएफ के द्वारा उक्त जेसीबी चालकों को सुरक्षित निकाल दिया गया।  केदारनाथ यात्रा पैदल मार्ग लिनचोली छानी कैंप में अधिक वर्षा के कारण चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गयी है व एक दुकानदार लापता है उक्त घटना में एक नेपाली का सब बरामद कर लिया गया है। सर्च खोजबीन व रेस्क्यू अभियान जारी है। तथा स्थान छोटी लिनचोली में भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग अवरुद्ध हो गया है। उक्त भूस्खलन स्तर पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए डीडीआरएफ, पुलिस, आईएमएफ के जवान तैनात है

उन्होने यह भी अवगत कराया कि मद्महेश्वर घाटी के गोंडार में बनतोली पुल टूट गया है जिस कारण मध्यमेश्वर धाम में 100 से अधिक यात्री फंसे हैं एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व तहसील प्रशासन की टीम मौके लिए रवाना हो गए है। बांसवाड़ा में बसुकेदार को जोड़ने वाला मार्ग धसने के कारण मार्ग यातायात के लिए बंद है। एनएच 107-3 तीन स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध चल रहा है, तथा राज्य मार्ग-4 व 24 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध है। उन्हांेने अवगत कराया कि अलकनंदा का जलस्तर 628.80 मी. मंदाकिनी का जलस्तर 627.80 दोनों खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। खतरे की जद में आ रहे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button