DehradunPithoragarhउत्तराखंड

नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार 29 हजार के नकली नकदी बरामद

नकली नोट के साथ चार गिरफ्तार 29 हजार के नकली नकदी बरामद

दिनांक/05/04/2025

Pithoragarh/Uttarakhandprime 24×7 

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर लगने वाले बाजारों में नकली नोट चलाने आये चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 29 हजार के नकली नोट व एक कार बरामद की गयी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बीती शाम थाना बलुवाकोट पुलिस द्वारा मल्ली कुचिया बलुवाकोट में नकली नोटों के साथ चार लोगों समीर उल रहमान निवासी दरियागंज दिल्ली, आसिफ निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली, शोएब निवासी चावड़ी बाजार दिल्ली और नितिन निवासी मुनस्यारी पिथौरागढ़ को 29 हजार रुपये के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती देर शाम थाना बलुआकोट पुलिस द्वारा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को मल्ली कुचिया धारचुला रोड पर एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार संदिग्ध रूप से सड़क पर खड़ी दिखी। गाड़ी की तलाशी ली गई और गाड़ी से समीर उल रहमान पुत्र अतीक उल रहमान निवासी चांद मौहल्ला दरियागंज दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000 रुपये, आसिफ पुत्र सकील निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500 रुपये, शोएब पुत्र शहनवाज हुसैन निवासी चितलागेट चावड़ी बाजार दिल्ली के कब्जे से 500 के कुल 14 नोट, कुल 7000 रुपये और नितिन पुत्र करन सिंह निवासी मुनस्यारी के कब्जे से 500 के कुल 15 नोट, कुल 7500 रुपये, कुल 29 हजार रुपये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे लोग भारत-नेपाल सीमा से लगे बाजारों में नकली नोट चलाने के लिए आए थे। पुलिस ने मौके से आरोपियों की स्विफ्ट को भी सीज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button