देहरादून में सजावटी लाइटिंग स्टोर ‘हैवेल्स होम आर्ट लाइट्स’ खुला – Uttarakhand Prime 24X7

देहरादून में सजावटी लाइटिंग स्टोर ‘हैवेल्स होम आर्ट लाइट्स’ खुला

देहरादून। हैवेल्स इंडिया ने गुरूवार को देहरादून में श्याम एंटरप्राइजेज 48 माया प्लाजा किशन नगर चैक में एक्सक्लूसिव डेकोर लाइटिंग स्टोर ‘हैवेल्स होम आर्ट लाइट्स’ का उद्घाटन किया। स्टोर का उद्घाटन पराग भटनागर, प्रेसिडेंट, हैवेल्स इंडिया ने किया।इस शोरुम में उपलब्ध कराए जाने वाले लाइटिंग उत्पादों की रेंज को बहुत ही सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, ताकि उन ग्राहकों की अलग तरह की पसंद और तकनीकी जरूरतों को पूरा किया जा सके जो सुंदर और इनोवेटिव सॉल्यूशंस तलाशते हैं। इस कलेक्शन में शैंडलेयर, वॉल लाइट, पेंडेंट लाइट और लाइटिंग के अन्य खूबसूरत विकल्प शामिल हैं। उद्घाटन के मौके पर पराग भटनागर, प्रेसिडेंट, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘हमें उत्तराखंड में अपना पहला एक्सक्लूसिव डेकोरेटिव लाइटिंग स्टोर लॉन्च करने पर बहुत खुशी हो रही है। हम देहरादूनवासियों के लिए अलग-अलग विकल्पों की व्यापक श्रृंखला पेश करने को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं, ताकि एक छत के नीचे उनकी अलग-अलग तरह की जरूरतों को पूरा किया जा सके। हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ उत्पाद उपलब्ध कराना है और इस शोरुम की शुरुआत इसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है। हमने जो कलेक्शन तैयार किया है, उसे एक्सप्लोर करते हुए ग्राहकों को देखना बहुत ही संतोषजनक अनुभव होगा और इन सजावटी लाइटिंग से उन ग्राहकों के घरों का माहौल बेहतर होगा।उत्पादों की नई श्रृंखला पेश करना, अपने ग्राहकों को किफायती और उपयोगकर्ताओं की जरूरतों के हिसाब से लाइटिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों के लिहाज से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन उत्पादों में बेहतरीन टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस लॉन्च के साथ हमें उत्तराखंड में अपना पहला होम आर्ट्स लाइट्स शोरुम खोलने की घोषणा करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है। यह स्टोर डेकोर पर केंद्रित लाइटिंग विकल्प तलाश रहे ग्राहकों के लिए खास जगह होगी। यह हमारे सफर की शुरुआत है क्योंकि हमारी योजना पूरे राज्य में तीन और शोरुम खोलने की है, ताकि बाजार और ग्राहकों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *