Dehradunउत्तराखंड

देहरादून: खुडबुडा में पारिवारिक विवाद, बुजुर्ग महिला से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

देहरादून: खुडबुडा में पारिवारिक विवाद, बुजुर्ग महिला से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

दिनांक/04/06/2025

Dehradun/Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून: खुडबुडा मोहल्ला निवासी भानू कश्यप न वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को शिकायत पत्र सौंपकर अपने परिवार के खिलाफ मारपीट और संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, 4 जून 2025 को सुबह 6:30 बजे रोहित कश्यप ने भानू की 65 वर्षीय बीमार बुआ लता शर्मा के साथ पानी को लेकर विवाद किया, जो गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। रोहित ने बुजुर्ग महिला को गंदी गालियां दीं और उन पर हाथ उठाया। भानू और परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव किया, लेकिन रोहित ने किसी की नहीं सुनी।

भानू ने बताया कि रोहित कश्यप, उनके भाई राहुल कश्यप, रोहित की पत्नी मीनाक्षी कश्यप और सहारनपुर निवासी उनके साले कमल कश्यप मिलकर उनकी संयुक्त संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित ने कमल को अवैध रूप से संपत्ति पर रखा है और आए दिन परिवार के साथ झगड़ा व मारपीट करते हैं। भानू ने खुडबुडा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शिकायत में कहा गया कि रोहित और अन्य आरोपियों के व्यवहार से परिवार भय के माहौल में जी रहा है। भानू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रोहित, राहुल, मीनाक्षी और कमल के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button