Uncategorizedउत्तराखंड

पछवादून कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

चमोली हादसे पर सीएम जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मागेंः लक्ष्मी कपरुवान अग्रवाल

विकासनगर। उत्तराखंड कांग्रेस के निर्देश पर पछवादून कांग्रेस कमेटी द्वारा चमोली में नमामि गंगे परियोजना के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी प्लांट) में करंट दौड़ने से वहां मौजूद 16 लोगों की मौत और 11 लोग के झुलसने के हृदय विदारक मामले में मारे गए लोगों के प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया व पुतला फूंका।इस हादसे पर पछवादून कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया इस मौके पर लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करने वाली आउटसोर्स एजेंसी और यूपीसीएल पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में भारी बरसात एकम आसमानी बिजली गिरने कि घटनाए घटित हो रही है तथा ऐसी परियोजनाओं पर काम करते समय सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए थे परन्तु जिस प्रकार से घटना घटित हुई है, उससे राज्य सरकार, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन करने वाली आउटसोर्स एजेंसी और यूपीसीएल कि लापरवाही स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है। इतनी बड़ी दुर्घटना मानवीय लापरवाही के कारण घट गयी।

लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल ने राज्य सरकार से दोषी अधिकारियों, कर्मचारियांे को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करने, सरकार अपनी इस गलती के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मागने कि मांग के साथ दुर्घटना में मारे गये लोगो के परिजनों को 50-50 लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने के साथ ही उनके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने कि मांग कि है। सरकार का पुतला फूंकने वालों में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास शर्मा नीरज अग्रवाल संजय किशोर महेंद्रु संजय जैन भास्कर चैक अभिनव ठाकुर आशीष पुंडीर रितेश जयसवाल शम्मी प्रकाश सरोज नीलम थापा दिनेश गुप्ता सुरेंद्र शर्मा डीके बनर्जी तनवीर आलम संदीप भटनागर फुरकान अहमद पम्मी देवी राजीव शर्मा गोवर्धन भारद्वाज हरनाम सिंह डॉक्टर इकबाल समूह अहमद अशोक जांगड़ा अजीम डोगरा वीना चैहान अभिषेक चैहान अनुपम कपिल भुवन पंथ विजय सूर्यांश सुंदर पादरी, अमित पंवार, राजदिन आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button