दून के ट्रांसपोर्ट नगर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग – Uttarakhand Prime 24X7

दून के ट्रांसपोर्ट नगर में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग

दिनांक/25/09/2024

Dehradun Uttarakhandprime 24×7 

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात पटाखों के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल की टीम ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की सक्रियता से पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग से कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के विडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग इतनी भयंकर थी। गोदाम में रखे रॉकेट भी धड़ाधड़ निकल रहे थे। पुलिस ने मौके पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि इस पटाखों के गोदाम की जानकारी पुलिस को नहीं थी। पुलिस की घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात पटाखों के गोदाम में आग लग गई। पटाखों के गोदाम के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया और गोदाम में रखे पटाखे फटते हुए बाहर निकलने लगे। गोदाम से आतिशबाजी जैसा नजारा हो गया। बेहिसाब रॉकेट भी उड़ने लगे। गोदाम में आग लगने से आसपास अफरा तफरी का माहौल हो गया।

पटाखों की तड़तड़ाहट से स्थानीय लोगों की नींद खुल गई। घबराए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आईएसबीटी चैकी से पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में पटाखों में आग लगने से गोदाम की रेलिंग और शटर भी उखड़ गये। मिली जानकारी के अनुसार यह पटाखों का गोदाम अवैध था। इस गोदाम की जानकारी पुलिस को भी नही थी। पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर में सभी गोदाम हैं। इसलिए किस गोदाम में किस तरह की पेटियां जा रही हैं, उसकी जानकारी नहीं होती है।

अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने बताया है कि प्रथम दृष्टि में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी लगती है। फिर भी पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। गोदाम में आग लगने से किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि राजस्थान के एक कारोबारी ने यह गोदाम किराए पर दे रखा था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस की घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *