Rishikeshउत्तराखंड

तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने

तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा हरियाणा का बैंककर्मी युवक, चार दोस्तों के साथ आया था घूमने

दिनांक/27/04/2025

Rishikesh/Uttarakhandprime 24×7 

ऋषिकेश। ऋषिकेश में हरियाणा का एक युवक गंगा में डूब गया। युवक दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। एसडीआरएफ युवक की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार, युवक प्रदीप (34) पुत्र सतबीर सिंह ग्राम कनोह, थाना अग्रोहा, जिला हिसार हरियाणा अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। बीती देर रात सभी दोस्त लक्ष्मणझूला के पास गौ घाट पर घूम रहे थे। इस दौरान प्रदीप गंगा में तैरने लगा, लेकिन तेज बहाव के कारण वह अपना संतुलत खो बैठा और गहरी पानी में डूब गया।

लोगों ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। टीम ने युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, सुबह से युवक की तलाश की जा रही है। युवक एसडीएफसी बैंक में कार्यरत है। घटना की सूचना लगते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। युवक की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button