Date/30/10/2026
Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7
मसूरी। गत दिनों हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मालरोड स्थित झूलाघर शहीद स्थल पर लगे विशाल राष्ट्रीय ध्वज का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। मौसम में सुधार होते ही मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने क्षतिग्रस्त ध्वज को उतारकर उसके स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया है। अब तिरंगा पूरे सम्मान के साथ शान से लहरा रहा है।
पर्यटन नगरी मसूरी में झूलाघर शहीद स्थल पर स्थापित विशाल राष्ट्रीय ध्वज देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ऊंचाई पर लहराता तिरंगा न केवल शहर की पहचान बना हुआ है, बल्कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जागृत करता है।
गत दिनों हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते ध्वज का एक हिस्सा फट गया था। इसकी जानकारी मिलने पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने बताया था कि मौसम सामान्य होते ही क्षतिग्रस्त ध्वज को बदल दिया जाएगा। मौसम खुलते ही प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई करते हुए नया ध्वज लगा दिया। अब झूलाघर पर तिरंगा एक बार फिर पूरी शान और गरिमा के साथ लहरा रहा है।