केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित – Uttarakhand Prime 24X7

केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

Date/30/10/2026

Dehradun/Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून।केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, प्रादेशिक कार्यालय देहरादून द्वारा नगर निगम में देशव्यापी स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम देहरादून के आयुक्त अलोक कुमार पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम देहरादून के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुनील कुमार खैरवाल और सचिव धीरज भारती मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून समेत नगर निगम देहरादून के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य-रक्षा और एक स्वच्छ व स्वस्थ कार्य-वातावरण बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

इस प्रतियोगिता ने प्रतिभागियों को स्वच्छता के महत्व और स्वच्छता की संस्कृति तथा नागरिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में व्यक्तिगत भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करने का एक मंच प्रदान किया। स्वच्छता सैनिक सम्मान के अंतर्गत देशव्यापी श्स्वच्छता अभियान 6.0श् के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण मित्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इसका उद्देश्य स्वच्छता और साफ-सफाई को बढ़ावा देने वाली पहलों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।

इस पहल का लक्ष्य अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान 6.0 के उद्देश्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने और अपने दैनिक कामकाज में स्वच्छता संबंधी आदतों को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में विकास (वार्ड संख्यारू 86 सेवलाकला), ऋषिपाल (वार्ड संख्या 12 किशननगर), रामचन्द्रा (वार्ड संख्यारू 87 पित्थूवाला), सुशील (वार्ड संख्यारू 21 एम०के०पी०), रेनू (वार्ड संख्यारू 21 एम०के०पी०), प्रवीण (वार्ड संख्यारू 21 एम०के०पी०), अनिल (वार्ड संख्यारू 10 डोभालवाला), सुरेश (वार्ड संख्यारू 10 डोभालवाला), अजय (वार्ड संख्यारू 11 विजय कालोनी) और रामदास (वार्ड संख्यारू 89 मेहुंवाला) मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *