Roorkeeउत्तराखंडदुखद

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भीषण टक्कर, 12 लोग घायल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और मिनी बस में भीषण टक्कर, 12 लोग घायल

Date/01/06/2025

Roorkee/Uttarakhandprime24x7

रुड़की। रविवार तड़के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुहाना के पास हाईवे पर  एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और एक मिनी बस की आपस में भीषण टक्कर हो गई। जिस कारण मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी करीब 15 यात्री मिनी बस में सवार होकर घूमने के लिए मसूरी जा रहे थे। सुबह करीब चार बचकर तीस मिनट पर पुहाना के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की मिनी बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मिनी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
इस हादसे में मिनी बस में सवार महिलाओं सहित करीब 12 यात्री घायल हो गए है। सूचना मिलते ही दो 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। घायलों में शिल्पा-30 वर्ष, गिन्नी चैधरी- 24 वर्ष, करमचंद – 55 वर्ष, वाशु- 10 वर्ष, वरशित -13 वर्ष समेत 12 लोगों के नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button