Dehradunउत्तराखंड

डॉ. राजेन्घ्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

डॉ. राजेन्घ्द्र प्रसाद खजूरिया ने इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला

Date/02/06/2026

Dehradun/ Uttarakhand prime 24×7 

देहरादून। आन्घ्ध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून के निदेशक का पदभार संभाला। उन्होंने श्रीमती भारती की जगह ली है, जो 30 जून को सेवानिवृत्त हुईं। इघ्ंदिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, वे आन्घ्ध्र प्रदेश पर्यावरण प्रबंधन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे।

भारतीय वन सेवा के आन्घ्ध्र प्रदेश कैडर के 1991 बैच के अधिकारी डॉ. राजेन्घ्द्र प्रसाद खजूरिया एक जाने-माने वन विशेषज्ञ और शिक्षाविद् हैं और उनके पास 35 वर्षों से अधिक का कार्य अनुभव है। वे मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। उन्होंने कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी से पीएच.डी. की है और वन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा नीति निर्माण में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभा चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में कई शोध पत्र भी प्रकाशित किए हैं। वे एक कुशल एवं योग्घ्य अधिकारी हैं और अमृत काल के उद्देश्यों के अनुरूप भारतीय वन सेवा प्रशिक्षण को उचित आकार देने के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण रखते हैं। निदेशक का पद सँभालने के बाद, उन्होंने आईजीएनएफए के संकाय सदस्यों तथा कर्मचारियों से वार्ता की और अकादमी में चल रहीं विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button