कैंपटी रोड पर तीन मंजिला मकान ढहा – Uttarakhand Prime 24X7

कैंपटी रोड पर तीन मंजिला मकान ढहा

Date/21/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। मसूरी कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के समीप एक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। बताया गया कि इस मकान में एक दिन पूर्व दरारे आ गयी थी इस मकान में रहने वाले मकान स्वामी ने खतरेे को देखते हुए एक दिन पूर्व मकान खाली कर दिया था जो आज सुबह गिर गया। सोनू पंवार व उनकी पत्नी पूनम पंवार अपने दो बच्चों के साथ रहते थे व दुकान चलाकर परिवार का पोषण करते थे।

वहीं इस मकान ने पांच अन्य लोग भी रहते थे। सोनू पंवार मकान के गिरने से वह स्तब्ध हैं उन्होंने जीवन भर की पूंजी लगा कर अपने मकान के सपने को साकार किया था लेकिन कुदरत के कहर से उनका सपना चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि जान बच गयी। क्षेत्रीय सभासद रणवीर सिंह कंडारी ने बताया कि मकान गिरने से पूरे परिवार पर संकट आ गया है। उन्होंने बताया कि मकान के बेस के पास बरसात का पानी बहता है जिसके कारण यह मकान गिर गया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाय। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की टीम नायब तहसीलदार के साथ मौके पर जायेगी व रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को देगी। मकान की स्वामिनी पूनम ने बताया कि उनके जीवन भर की कमाई से मकान बनाया था जो गिर गया जिससे उनके सारे अरमान ध्वस्त हो गये। उन्होंने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *