डीएम ने किया सीएचसी चंबा का निरीक्षण – Uttarakhand Prime 24X7

डीएम ने किया सीएचसी चंबा का निरीक्षण

न्यूज डेस्क टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा, टिहरी गढ़वाल का स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में 46 अल्ट्रासाउंड भी किए गए। गत जिला सलाहकार समिति की बैठक में लिए गए निर्णय एवं दिए गए निर्देशो के क्रम स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक अल्ट्रासाउंड मशीन को जिला चिकित्सालय बोराड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा, टिहरी गढ़वाल पहुंचकर अल्ट्रासाउंड मशीन चेक की गई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के साथ ही मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंबा में 46 अल्ट्रासाउंड भी किए गए। जिलाधिकारी इससे पूर्व भी राजकीय अवकाश के दिन जनपद क्षेत्रान्तर्गत जिला चिकित्सालय बोराड़ी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में कई अल्ट्रासाउंड कर चुके हैं। इस दौरान सीएमओ डाॅ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *