Mussoorieउत्तराखंड

डा. रेशमा शाह की गढ़वाली गीत एलबम ‘पहाड़ घुमणा’ का लोकार्पण

डा. रेशमा शाह की गढ़वाली गीत एलबम ‘पहाड़ घुमणा’ का लोकार्पण

Date/03/08/2026

Mussoorie/Uttarakhand prime 24×7 

मसूरी। उत्तराखंड की लोक गायिका डा. रेशमा शाह के नये गीत एलबम पहाड़ घूमणा का लोकार्पण शिक्षाविद मधु मेहरोत्रा एवं प्रीति मेहरोत्रा ने मालरोड स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में किया। इस मौके पर लोक गायिका डा. रेशमा शाह ने कहा कि यह गीत उन्होंने स्वयं लिखा है व गाया है तथा इसकी एलबम बनाई है। उन्होंने बताया कि विगत दिनों मुंबई में जानेमाने गजल एवं भजन गायक अनूप जलोटा के जन्म दिन पर यह गीत उन्हें समर्पित किया गया। इस मौके पर उनको पहाड़ी टोपी व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया व जन्म दिवस पर दीर्घायु की कामना की गयी। उन्होंने कहा कि अनूप जलोटा ने विश्वास दिलाया है कि वह एक पहाड़ी गजल या भजन लिखें जिसमें वह उनके साथ गायेंगे। उन्होंने कहा कि वह इस दिशा में शीघ्र कोशिश करेंगी कि एक पहाड़ी गजल या भजन बनाकर गजल सम्राट जलोटा के साथ गाने का सौभाग्य व अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहाड घूमणा गीत उन्होंने पहाड़ के प्रवासियों सहित देश वासियों को पहाड़ में घूमने आने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि उन्होंने इस गीत को अनूप जलोटा को भी सुनाया जिस पर उन्होंने सराहना की व कहा कि उन्होंने जो मान सम्मान दिया उसकी मैं हमेशा आभारी रहूंगी व पूरे उत्तराखंड को भी सम्मान दिया। उन्होंने यह भी बताया इसकी शूटिंग उन्होंने अपने मायके में सेब के बागीचे में की है। यह बागीजा उनके बड़े भाई ने लगाया है। इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई पूरी तरह से जल चुके थे बड़ी मुश्किल में बचे तब उन्होंने उन्हें भरोसा दिलाया था कि जीवन में संघर्ष करने से सबकुछ हासिल किया जा सकता है । इस मौके पर मुख्य अतिथि शिक्षाविद मधु मेहरोत्रा व प्रीति मेहरोत्रा ने रेशमा का शॉल पहना कर स्वागत किया व कहा कि उनके साथ बचपन से रही है, व उन्होंने बड़े संघर्ष के बाद मुकाम हासिल किया है, व आज उनका नाम पूरे उत्तराखंड मे है, वहीं उन्हें शुभकामनाएं दी कि वे निरंतर आगे बढती रहें व उत्तराखंड का नाम देश विदेश में करती रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button