ट्रक से टकराकर पलटी कार, दो घायल – Uttarakhand Prime 24X7

ट्रक से टकराकर पलटी कार, दो घायल

नैनीताल। मंगलवार सुबह नीब करौली महाराज के दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टक्कर लगने के बाद सडक में पलट गई। आनन फानन में आस पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना देकर वाहन में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला। कार में बैठे चार लोगों में दो को चोट लगने से सीएचसी भेजा गया। जानकारी के अनुसार कैंची धाम दर्शन करने आ रहे लखनऊ निवासी अमास जायसवाल, गर्व पाण्डे, सुनीता पाण्डे, निशि गुप्ता कार से कैंची धाम आ रहे थे। कैंची के पास कार ट्रक की टक्कर से पलट गई। जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाकर जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *