टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, माल बरामद – Uttarakhand Prime 24X7

टप्पेबाज गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, माल बरामद

दिनांक/19/5/24

Nanital, Uttarakhandprime 24×7

नैनीताल। अंतर्राज्यीय स्तर पर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से टप्पेबाजी कर चुराया गया माल भी बरामद हुआ है। आरोपियोे द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान की पत्नी के साथ विगत दिनों टप्पेबाजी की घटना को अंजाम दिया गया था। जानकारी के अनुसार बीती 16 मई को उत्तराखण्ड पुलिस के जवान संजय सिंह राणा की पत्नी नीमा राणा जो विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु रूद्रपुर से हल्द्वानी के लिए मैजिक वाहन में आ रही थी इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके बैंग में रखे जेवरात व नगद धनराशि को चोरी कर लिया गया था।

घटना पुलिस के सिपाही के परिजन के साथ घटित होने पर पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीते रोज एक सूचना के बाद घटना में शामिल तीन आरोपियों को चोरी किये गये माल सहित काशीपुर रोड रूद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम सद्दाम पुत्र खुर्शीद, एहसान अली पुत्र शेर मोहम्मद व नवाब अली पुत्र भूरे निवासी हमीदाबाद थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. बताया।

बताया कि उनका एक गैंग है जो भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर टैम्पू, मैजिक व बस स्टैण्ड के आस-पास रैकी करते हैं इस दौरान अपने साथ सामान ले जाने वाले लोगों को चिन्हित कर जिस वाहन में वो बैठते हैं उसमें गैंग के सदस्य भी बैठ जाते हैं और मौका देखकर यात्री का बैगध् अटैची आदि ब्लैड आदि से काटकर खोलकर उसके अन्दर से किमती सामान चोरी कर लेते हैं। उन्होने बताया कि इससे पूर्व भी वह जनपद रामपुर बरेली व रूद्रपुर से टप्पेबाजी के मुकदमों गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *