
दिनांक/12/09/2024
Dehradun/Uttarakhandprime 24×7
देहरादून। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की महिला पदाधिकारी की अश्लील मॉर्फ वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने वाले आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी क्लेमेंटटाउन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस रावत ने थाना क्लेमेंटटाउन पर एक लिखित प्रार्थना पत्र अज्ञात व्यक्ति के ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की पदाधिकारी की अश्लील वीडियो बनाए जाने तथा उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने को लेकर दिया। जिस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
अभियोग की विवेचना के दौरान वायरल वीडियो की जांच करते हुए पुलिस ने काफी लोगों से पूछताछ के आधार पर वीडियो को वायरल करने वाले शुरुआती सोर्स की जानकारी की गई। आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्र की गई। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के दून आने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को ग्राफिक एरा गेट नंबर- 2 से एयरफोर्स की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अर्णव कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी रोड नंम्बर 17, सी-2 राजीव नगर पोओ केसरीनगर थाना राजीवनगर जिला पटना बिहार हाल निवासी शिवालिक नगर सिडकुल हरिद्वार तथा हरिद्वार में एक फार्मा कंपनी में काम करना बताया गया। कूटरचित वीडियो के संबंध में आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया गया कि कूटरचित वीडियो उसने एक ऐप के माध्यम से बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित की गई थी।




